नेतन्याहू पर गाजा शहर में जारी इजराइली आक्रमण के बीच युद्ध को समाप्त करने का अंतरराष्ट्रीय दबाव बहुत बढ़ गया है।
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि इजराइल-हमास युद्ध में मरने वाले फलस्तीनियों की संख्या 66,000 से अधिक हो गई है। माना जा रहा है कि सोमवार को व्हाइट हाउस की बैठक में ट्रंप संघर्ष समाप्त करने के लिए एक नया प्रस्ताव साझा कर सकते हैं।
नेतन्याहू ने फॉक्स न्यूज के 'द संडे ब्रीफिंग' कार्यक्रम में कहा, ‘‘हम इस पर काम कर रहे हैं।इसे अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है लेकिन हम वास्तव में इस समय भी राष्ट्रपति ट्रंप की टीम के साथ काम कर रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि हम इसे आगे बढ़ा सकते हैं।"
इस योजना के बारे में जानकारी रखने वाले अरब अधिकारियों ने बताया कि 21-सूत्रीय प्रस्ताव में तत्काल युद्धविराम, 48 घंटों के भीतर हमास द्वारा बंधक बनाए गए सभी बंधकों की रिहाई और गाजा से इजराइली सेना की क्रमिक वापसी का प्रावधान है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।