मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। एक दिन पहले, शहर में 38.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जो पिछले दो सालों में सितंबर का सबसे गर्म दिन था। पांच सितंबर, 2023 को दिल्ली में 38.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।
आईएमडी के अनुसार, शहर में दिन भर हल्की बारिश या बूंदा-बांदी के साथ बादल छाए रहने की संभावना है।
अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री ज्यादा 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 74 फीसदी रही।
Source: PTI
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।