वहीं, केंद्र सरकार ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए साफ किया कि भारत सरकार का इस फैसले में कोई रोल नहीं है। विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, यह अफगानिस्तान का आंतरिक मामला है और भारत इससे संबंधित किसी भी निर्णय प्रक्रिया का हिस्सा नहीं था।
मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है, जहां विपक्ष सरकार पर महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी का आरोप लगा रहा है, वहीं सरकार का कहना है कि भारत की नीति महिलाओं के सम्मान और समानता पर आधारित है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।