अमित शाह ने नालंदा में जनसभा को किया संबोधित, कहा-यहां के लोग तय करें की यहां जंगलराज ना लौटे
(India) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को बिहार के लोगों से अपील की कि वे तय करें कि राज्य में जंगल राज की वापसी न हो। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले आरजेडी पर निशाना साधा।
मुंगेर जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, हम पांच पांडवों की तरह पाँच दलों के एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। दूसरे पक्ष के पास न तो नेतृत्व है, न ही इरादा और न ही मार्गदर्शन।
शाह ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का समर्थन न करने पर विपक्षी दलों की भी आलोचना की।
अमित शाह ने कहा, मोदी जी बिहार के गरीबों और युवाओं के लिए काम करते हैं, लेकिन लालू जी अपने लाल को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग अपने परिवार की समृद्धि के लिए काम करते हैं, वे बिहार के विकास के लिए काम नहीं कर सकते। 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा के लिए छह और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा, जिसकी मतगणना 14 नवंबर को होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।