फिडे के अध्यक्ष अर्काडी ड्वोर्कोविच: भारत एक आधुनिक महाशक्ति और शतरंज का केंद्रीय स्तंभ है
(India) अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ के अध्यक्ष अर्काडी ड्वोर्कोविच ने सोमवार को भारत को शतरंज का आधुनिक केंद्र बताया और कहा कि आगामी फिडे विश्व कप गोवा में इसलिए आयोजित किया जा रहा है क्योंकि ये देश हमारे खेल की वैश्विक संरचना का केंद्रीय स्तंभ बन गया है।

30 अक्टूबर से 27 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए 80 देशों के 206 शीर्ष शतरंज खिलाड़ी गोवा में होंगे।

खिलाड़ी 20 लाख अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि में हिस्सेदारी के लिए और 2026 फिडे कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए तीन प्रतिष्ठित क्वालीफिकेशन स्थानों के लिए नॉकआउट प्रारूप में प्रतिस्पर्धा करेंगे। इससे अगले विश्व चैंपियनशिप मैच में एंट्रा का रास्ता साफ हो जाएगा।

अर्काडी ड्वोर्कोविच ने कहा, "भारत में शतरंज का खेल न सिर्फ पुराने समय से है, ब्लकि ये एक वैश्विक आधुनिक केंद्र भी है। ये विश्व कप यहां (गोवा में) इसलिए आयोजित किया जा रहा है क्योंकि भारत अब हमारे खेल की वैश्विक संरचना का केंद्रीय स्तंभ है।"

उन्होंने कहा, "अगले चार हफ्तों तक गोवा न केवल एक तटीय स्वर्ग होगा; बल्कि ये शतरंज का कोलोसियम भी होगा।"

ड्वोर्कोविच ने एक बयान में कहा, "यही वह जगह है जहां दिग्गज बनते और टूटते हैं और एक नया चैंपियन पैदा होता हैं - यह एक ऐसी प्रक्रिया है जो भारतीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका देती है।"

अंतरराष्ट्रीय दावेदारों में जर्मनी के विंसेंट कीमर एक प्रमुख दावेदार होंगे। लाइव रेटिंग सूची में दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी, उन्होंने यूरोपीय क्लब कप और यूरोपीय टीम चैंपियनशिप में 18 रेटिंग अंक हासिल किए हैं।

हाल ही में समरकंद ग्रैंड स्विस विजेता अनीश गिरी भी एक स्पष्ट पसंदीदा होंगे। शानदार फॉर्म में और कैंडिडेट्स के लिए अपनी योग्यता पहले ही हासिल कर चुके गिरी मनोबल के साथ विश्व कप में प्रवेश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "मैं विश्व कप खेलने के लिए उत्सुक हूं। यह एक शानदार आयोजन है और बहुत मजेदार भी। मैंने इनमें से कई टूर्नामेंट खेले हैं और एक बार तो मैं क्वालीफाइंग के बहुत करीब पहुंच गया था।"

वेस्ली सो और लेवोन अरोनियन की अमेरिकी जोड़ी भी एक बड़ा ख़तरा होगी। सो, अमेरिकी चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर रहने के बाद गोवा पहुंच रहे हैं।

2017 विश्व कप विजेता लेवोन अरोनियन ने भी कई खिताब जीते हैं।

हालिया फिडे रेटिंग लिस्ट के मुताबिक, 22 खिलाड़ियों को 2700 या उससे ज्यादा रेटिंग दी गई है, जिससे ये सुनिश्चित होता है कि इस आयोजन में विश्व शतरंज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी शामिल होंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।