तूफान के असर को देखते हुए प्रशासन ने विशाखापट्टनम, विजयवाड़ा और तिरुपति एयरपोर्ट्स से कुल 52 उड़ानें रद्द कर दी हैं। तटीय इलाकों में मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त हिदायत दी गई है। इसके साथ ही एनडीआरएफ और राज्य आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट पर रखी गई हैं।
सरकार ने तटीय जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद रखने, बिजली और संचार सेवाओं को सुरक्षित करने तथा निम्न इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। विशाखापट्टनम, श्रीकाकुलम और विजयनगरम में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक स्रोतों से ही मौसम संबंधी जानकारी प्राप्त करें।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।