घटना लखीसराय जिले के हलसी प्रखंड के खुड़ियारी गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बूथ संख्या 404 और 405 पर बूथ कैप्चरिंग की सूचना के बाद पुलिस और एसपी अजय कुमार वहां पहुंचे थे। इसी दौरान उपमुख्यमंत्री सिन्हा भी वहां पहुंचे तो कुछ लोगों ने उनका विरोध शुरू कर दिया।
पुलिस ने तत्काल भीड़ को हटाया और अतिरिक्त बल तैनात किया गया। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है और मामले की जांच चल रही है।
घटना के बाद उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा,
“भीड़ में राजद के गुंडे थे, जिन्होंने मेरे पोलिंग एजेंट को भगा दिया और मुझे गांव में घुसने नहीं दिया। उन्हें पता है कि एनडीए सत्ता में आने वाली है, इसलिए उनकी छाती पर बुलडोजर चलेगा।”
चुनावी माहौल में इस घटना ने सियासी तापमान बढ़ा दिया है। भाजपा और राजद दोनों ही एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप में उतर आए हैं। पुलिस ने फिलहाल शांति बनाए रखने की अपील की है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।