(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दो दिवसीय भूटान यात्रा पर जाएंगे। उनकी इस यात्रा में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर ध्यान दिया जाएगा और वो दोनों देशों द्वारा संयुक्त रूप से विकसित एक विशाल जलविद्युत परियोजना का उद्घाटन करेंगे। मोदी 11-12 नवंबर की अपनी भूटान यात्रा के दौरान भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे के साथ व्यापक मुद्दों पर बातचीत करेंगे।प्रधानमंत्री भूटान के पूर्व नरेश जिग्मे सिंग्ये वांगचुक की 70वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भी शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कहा, यह यात्रा दोनों देशों के बीच मित्रता और सहयोग के विशेष संबंधों को मजबूत करने के लिए है। मोदी और नरेश वांगचुक भारत और भूटान द्वारा संयुक्त रूप से विकसित 1020 मेगावाट की पुनात्सांगछू-2 जलविद्युत परियोजना का संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।