(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से असम विरोधी काम किया। कांग्रेस ने वोट बैंक के लिए घुसपैठियों को खुली छूट दी और यहां की डेमोग्राफी बदली। मोदी कांग्रेस की गलतियां सुधार रहा है। पीएम ने कहा कि इससे ये हुआ कि पूरे असम की सुरक्षा और पहचान दांव पर लग गई। आज हिमंता जी की सरकार मेहनत से असम के संसाधनों को देश विरोधी लोगों से मुक्त करा रही है। अवैध घुसपैठियों को पहचानकर उन्हें बाहर किया जा रहा है। मोदी दो दिन के असम दौरे पर पहुंचे। उन्होंने गुवाहटी में लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन किया। यह देश का पहला प्रकृति-थीम वाला एयरपोर्ट टर्मिनल है, जिसकी थीम बांस उद्यान पर आधारित है। मोदी रविवार को असम में ₹15,600 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।