अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में लिया हिस्सा, पीएम मोदी और जर्मन चांसलर पहुंचे साबरमती आश्रम
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज सोमवार सुबह अहमदाबाद में साबरमती आश्रम पहुंचे। दोनों नेताओं ने यहां महात्मा गांधी को नमन किया। गांधी की मूर्ति पर फूल चढ़ाए और तस्वीर पर सूत भी चढ़ाया। आश्रम का दौरा करने के बाद मर्ज ने गेस्ट बुक में लिखा-महात्मा गांधी की अहिंसा की अवधारणा, स्वतंत्रता की शक्ति में उनका विश्वास और हरेक व्यक्ति की गरिमा में उनकी आस्था आज भी लोगों को प्रेरित करती है। यह मानसिकता न्याय और संवाद को बढ़ावा देती है और दुनिया में आशा जगाती है। गांधी के आदर्शों की आज पहले से कहीं ज्यादा आवश्यकता है। साबरमती आश्रम के बाद दोनों नेता साबरमती रिवरफ्रंट पर पहुंचे। यहां इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल 2026 में शामिल हुए हैं। ये फेस्टिवल 7 दिन तक चलेगा। पीएम मोदी और मर्ज ने साथ में पतंग उड़ाई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।