सोना भी पीछे नहीं रहा और इसकी कीमतों में 1,900 रुपये की तेजी दर्ज की गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 1,48,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (कर सहित) के नए शिखर पर पहुंच गया, जबकि शुक्रवार को इसका भाव 1,46,200 रुपये था। वहीं एमसीएक्स पर भी सोना और चांदी दोनों ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं।
जनवरी 2026 में अब तक चांदी की कीमत करीब 65,600 रुपये प्रति किलो बढ़ चुकी है। 31 दिसंबर 2025 को जहां चांदी 2,35,701 रुपये प्रति किलो थी, वहीं अब यह 3,01,315 रुपये के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। इसी तरह सोना भी साल की शुरुआत से अब तक करीब 9,700 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।