‘बॉर्डर 2’ में नहीं दिखेंगे अक्षय खन्ना!
(India) फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है और इसी बीच यह चर्चा तेज हो गई थी कि ‘धुरंधर’ फेम अक्षय खन्ना इस फिल्म में कैमियो कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर एक एडिटेड तस्वीर वायरल हुई थी, जिसके बाद लोगों को लगा कि अक्षय खन्ना भी इस बहुप्रतीक्षित वॉर ड्रामा का हिस्सा होंगे।
हालांकि अब इन अटकलों पर खुद फिल्म की निर्माता निधि दत्ता ने विराम लगा दिया है। उन्होंने साफ कहा कि अक्षय खन्ना से इस फिल्म के लिए कोई संपर्क नहीं किया गया है। उनके मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ पहली फिल्म की कहानी का सीक्वल नहीं है, बल्कि इसमें भारतीय सैनिकों की एक नई और अलग कहानी दिखाई जाएगी।
निधि दत्ता ने यह भी स्पष्ट किया कि यही वजह है कि तब्बू जैसी कलाकार भी इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। पहली ‘बॉर्डर’ में सनी देओल और तब्बू की कहानी थी, लेकिन नई फिल्म में सनी देओल एक बिल्कुल अलग किरदार में नजर आएंगे। ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिकाओं में हैं और यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।