‘बॉर्डर 2’ पर ट्रोलिंग के बीच वरुण धवन के समर्थन में उतरीं निर्माता निधि दत्ता
(India) फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के रिलीज से पहले अभिनेता वरुण धवन सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। खासतौर पर फिल्म के गीत ‘घर कब आओगे’ के बाद उनके एक्सप्रेशंस और एक्टिंग को लेकर सवाल उठे। इसी बीच फिल्म की निर्माता निधि दत्ता ने वरुण धवन की कास्टिंग और उनकी परफॉर्मेंस को लेकर खुलकर अपनी राय रखी है।
एक इंटरव्यू में निधि दत्ता ने कहा कि मेजर होशियार सिंह दहिया के किरदार के लिए वरुण धवन को चुनना पूरी तरह सोच-समझकर लिया गया फैसला था। उन्होंने बताया कि पूरी फिल्म देखने के बाद खुद वह हैरान रह गईं। उनके मुताबिक, ट्रेलर से कहीं ज्यादा दमदार वरुण की परफॉर्मेंस फिल्म में नजर आएगी और उनका काम दर्शकों को चौंका देगा।
निधि दत्ता ने वरुण की मेहनत और समर्पण की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बॉम्बे के एक पंजाबी लड़के ने जिस ईमानदारी और जुनून से एक जांबाज़ सैनिक का किरदार निभाया है, वह सराहनीय है। इस बीच वरुण धवन ने भी ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उनकी मेहनत का जवाब फिल्म की रिलीज के साथ खुद मिल जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।