तान्या ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे एकता कपूर को बकलावा और कई गिफ्ट्स देती नजर आईं। वीडियो में चॉकलेट्स और गणपति बप्पा की मूर्ति भी दिखाई दी। पहले एकता ने तान्या को मिठाई खिलाई, फिर खुद बकलावा चखा और उसके स्वाद की तारीफ की। गौरतलब है कि ‘बिग बॉस 19’ के दौरान तान्या बकलावा को लेकर काफी चर्चा में रही थीं और इसी वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हुई थीं।
एक अन्य पोस्ट में तान्या ने एकता कपूर के लिए भावुक संदेश लिखा और उन्हें सपनों को साकार करने वाली प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि यह मौका उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। अब दर्शक उत्सुक हैं कि तान्या किस प्रोजेक्ट के जरिए अपने अभिनय सफर की शुरुआत करेंगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।