ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने मंगलवार यानी पांचवें दिन 9.30 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 82.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं प्रोडक्शन हाउस के अनुसार फिल्म का घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 97.75 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है।
फिल्म की दिनवार कमाई पर नजर डालें तो शुक्रवार को 17.90 करोड़ (प्रीव्यू सहित), शनिवार को 21.75 करोड़, रविवार को 25.60 करोड़ और सोमवार को 8.10 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी।
हालांकि कमाई में गिरावट के बावजूद फिल्म के शोज की संख्या बढ़ी है। सोमवार को जहां 10,984 शो थे, वहीं मंगलवार को यह बढ़कर 11,158 शो हो गए।
ऑक्यूपेंसी की बात करें तो फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 20% रही, जिसमें शाम के शो सबसे ज्यादा देखे गए। दिल्ली-एनसीआर में 29.3% और मुंबई में 28.3% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई, जबकि जयपुर में यह 24.8% रही।
‘भूत बंगला’ ने कलेक्शन के मामले में ‘जॉली एलएलबी 3’ के पांचवें दिन के 6.50 करोड़ से बेहतर प्रदर्शन किया है, लेकिन यह ‘हाउसफुल 5’ से अभी भी पीछे है, जिसने 5वें दिन 11.25 करोड़ की कमाई की थी।
फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, तब्बू, वामीका गब्बी, राजपाल यादव, असरानी और मिथिला पालकर अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।