घटना मोटा गांव थाना क्षेत्र के टामटिया गांव की है, जहां दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस के मुताबिक मृतक गोविंद एक पुराने विवाद को सुलझाने के लिए आरोपियों के घर गया था, लेकिन वहां कहासुनी के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
हत्या के बाद मामला और भड़क गया। पीड़ित पक्ष के लोगों ने आरोपियों के घरों और बाड़ों में तोड़फोड़ की और आगजनी की घटना को अंजाम दिया।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि हालात को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।
पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।