मृतका की पहचान सोनिया के रूप में हुई है, जो अपने पति सौरभ और बेटी के साथ सेक्टर-13 इलाके में रहती थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मौके से खून के निशान और एक लोहे की प्रेस बरामद की गई है।
डीसीपी किशोरीलाल ने बताया कि महिला के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं और घटनास्थल से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसके बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
वहीं, मृतका के परिजनों ने महिला के पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पति अक्सर सोनिया के साथ मारपीट करता था। परिवार के एक सदस्य के अनुसार, पहले भी गला घोंटने की कोशिश की गई थी, जिसमें पड़ोस के एक व्यक्ति ने हस्तक्षेप कर महिला की जान बचाई थी।
पुलिस ने कहा है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।