प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ शुक्रवार को अहम बातचीत की, जिसमें उन्होंने कहा कि भारत पश्चिम एशिया में शांति बहाली के लिए हर संभव सहयोग देने को तैयार है। यह मुलाकात पीएम मोदी के पांच देशों के दौरे के पहले चरण में अबू धाबी पहुंचने के तुरंत बाद हुई।
बैठक की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई पर हाल के हमलों की निंदा करते हुए कहा कि मौजूदा हालात में संयम और संतुलन बनाए रखना सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष का प्रभाव केवल क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर वैश्विक स्तर पर महसूस किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत क्षेत्र में शांति और स्थिरता स्थापित करने के लिए हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार है।
यूएई राष्ट्रपति ने अबू धाबी हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह ऊर्जा, निवेश, आपूर्ति श्रृंखला और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने को लेकर चर्चा के लिए उत्सुक हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।