वाराणसी के ऑटोमोबाइल डीलरों के अनुसार, बीते कुछ समय में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर पूछताछ में काफी बढ़ोतरी हुई है। डीलरों का कहना है कि आने वाले दिनों में EV की बिक्री में और इजाफा होने की संभावना है।
स्थानीय ग्राहकों का भी कहना है कि प्रधानमंत्री की अपील ने उन्हें ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर सोचने पर मजबूर किया है, जिसके चलते वे इलेक्ट्रिक वाहनों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
डीलरों और ग्राहकों दोनों का मानना है कि ईंधन की बढ़ती कीमतें और आपूर्ति से जुड़ी चिंताओं ने भी लोगों को स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन साधनों की ओर प्रेरित किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।