पुलिस ने शुक्रवार को समर्थ सिंह को जबलपुर से गिरफ्तार कर भोपाल की प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुदिता गुप्ता की अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया।
सूत्रों के अनुसार, समर्थ सिंह के वकील ने उनका पासपोर्ट भी अदालत में जमा कराया। उन्हें शनिवार तड़के जबलपुर से भोपाल लाकर कटारा हिल्स थाने में रखा गया।
समर्थ सिंह, जो पेशे से वकील हैं और एक पूर्व न्यायाधीश के पुत्र बताए जाते हैं, 12 मई को ट्विशा शर्मा की मौत के बाद से फरार थे। उनके खिलाफ और उनकी मां के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
ट्विशा शर्मा (33) अपने भोपाल स्थित ससुराल में फंदे से लटकी मिली थीं। उनके परिजनों ने पति और सास पर दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए मजबूर करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और हिरासत में पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।