दुकानदारों का कहना है कि पश्चिम एशिया संकट के चलते ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, जिसका असर रोजमर्रा की चीजों पर भी पड़ा है। महंगाई बढ़ने से घरेलू बजट पर दबाव बढ़ गया है और लोग जरूरत भर की खरीदारी तक सीमित हो गए हैं।
श्रीनगर के बाजारों में कपड़े, जूते, सजावटी सामान और ईद से जुड़ी वस्तुओं की दुकानें ग्राहकों से भरी दिख रही हैं, लेकिन कारोबारियों के मुताबिक बिक्री उम्मीद के मुताबिक नहीं हो रही। कई लोग सिर्फ बाजार घूम रहे हैं या कीमतें पूछकर वापस लौट जा रहे हैं।
दिल्ली से श्रीनगर आई एक मेहंदी कलाकार ने भी निराशा जताई। उनका कहना है कि हर साल ईद के दौरान अच्छी कमाई की उम्मीद रहती थी, लेकिन इस बार ग्राहक कम खर्च कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले जहां त्योहारों के दौरान लोग जमकर खरीदारी करते थे, वहीं अब बढ़ती कीमतों के कारण सीमित सामान ही खरीद पा रहे हैं। कई ग्राहकों ने बताया कि पिछले कुछ समय में चीजों के दाम लगभग दोगुने हो गए हैं।
हालांकि दुकानदारों को अब भी उम्मीद है कि ईद से ठीक पहले बाजारों में खरीदारी बढ़ सकती है और अंतिम समय में आने वाले ग्राहक कारोबार को कुछ राहत दे सकते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।