सहायक पुलिस आयुक्त अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि घायल किशोर को अस्पताल ले जाया गया था, जहां 29 मई को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
मृतक की बहन ने आरोप लगाया कि उसके भाई को बहला-फुसलाकर घर से बुलाया गया था। उनके अनुसार, एक फोन कॉल के जरिए उसे ईद मनाने के बहाने बुलाया गया, जबकि वह पहले जाने को तैयार नहीं था। बाद में उसे कुछ लड़कों के साथ ले जाया गया, जहां कथित रूप से उस पर हमला किया गया।
परिजनों और स्थानीय लोगों द्वारा इस घटना के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। स्थिति को देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं पर गहराई से छानबीन की जा रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।