प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हालिया संघर्ष के दौरान कई भारतीय नागरिकों ने अपनी जान गंवाई है। उन्होंने कहा कि वैश्विक समुद्री व्यापार को सुचारु बनाए रखने में नाविकों की अहम भूमिका होती है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी देशों की साझा जिम्मेदारी है।
उन्होंने पश्चिम एशिया में शांति की दिशा में हुई प्रगति का स्वागत करते हुए कहा कि क्षेत्र में जारी संघर्ष के कारण कई मित्र देशों को जान-माल का नुकसान उठाना पड़ा है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि होर्मुज स्ट्रेट के जरिए होने वाले समुद्री व्यापार में बाधा का असर पूरी वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है।
G7 समिट के इस सत्र में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी मौजूद थे और प्रधानमंत्री मोदी के समीप बैठे नजर आए। दोनों नेताओं के बीच आज शाम द्विपक्षीय बैठक भी प्रस्तावित है।
व्हाइट हाउस के अनुसार, मोदी और ट्रम्प की बैठक में भारत-अमेरिका के बीच टैरिफ, निवेश, व्यापारिक सहयोग और रणनीतिक साझेदारी से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत बनाने के लिहाज से इस बैठक को अहम माना जा रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।