इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलिस ध्वज कर्तव्यनिष्ठा, अदम्य साहस, अनुशासन और जनसेवा के अटूट संकल्प का गौरवशाली प्रतीक है। पुलिस झंडा दिवस हमारी गौरवशाली परंपरा, अनुशासन, त्याग और बलिदान के संकल्प का स्मरण कराता है।
सीएम योगी ने कहा कि यह ध्वज प्रत्येक पुलिसकर्मी को सेवा और समर्पण की प्रेरणा देता है। साथ ही, समाज के हर व्यक्ति के मन में विश्वास और सुरक्षा का भाव मजबूत करता है।
मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सभी कर्तव्यनिष्ठ कार्मिकों और उनके परिवारों को पुलिस झंडा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान मुख्यमंत्री आवास पर अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद, एडीजी (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश और आईपीएस सुनील इमैनुअल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।