मार्केट से बाहर होंगे सस्ते पॉइंट ऐंड शूट कैमरे!
(India) इस तरह के कैमरों का हाल तक काफी विज्ञापन किया जा रहा था और प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण जैसी बॉलीवुड ऐक्ट्रेस इनकी ब्रैंड ऐम्बैसडर थीं, लेकिन स्मार्टफोन्स में बेहतर कैमरे आने से इनकी सेल्स लगातार गिर रही है। मैन्युफैक्चरर्स का कहना है कि 2011 में डिजिटल कैमरों की कुल सेल्स में इनकी हिस्सेदारी लगभग 80 फीसदी और बाकी एसएलआर की थी। लेकिन 2013 में यह गिरकर 30 फीसदी हो गई और 2014 में इसके 15-20 फीसदी रहने की उम्मीद है। कैनन के एग्जेक्युटिव वाइस प्रेज़िडेंट आलोक भारद्वाज ने बताया कि 10,000 रुपए से कम के कैनन के कुछ मॉडल मिलते रहेंगे, लेकिन कंपनी इस सेगमेंट पर जोर नहीं देगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।