राज्य सरकार ने बिजली महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए तीनों वितरण कंपनियों में चेयरमैन और प्रबंध निदेशकों के पद अलग अलग कर दिए
(Rajasthan, India) राज्य सरकार ने बिजली महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए तीनों वितरण कंपनियों में चेयरमैन और प्रबंध निदेशकों के पद अलग अलग कर दिए । सरकार ने आईएसएस कुंजीलाल मीणा को डिस्काँम के सीएमडी पद से हटा दिया है उन्हे आपदा प्रबंधन विभाग के शासन सचिव पद पर लगाया गया है । वहीं तीनों विद्युत वितरण कंपनियों का चेयरमैन आरजी गुप्ता को बयाना गया है वहीं एके गुप्ता को जयपुर डिस्काँम,बी राणावत को अजमेर डिस्काँम और जोधपुर डिस्काँम में एन एम चैहान को एमडी बनाया गया है । गौरतलब है कि आर जी गुप्ता पिछली वसुंधरा सरकार के कार्यकाल में लम्बे समय तक बिजली कंपनियों के सीएमडी रहे थे ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।