सरकार ने किया पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल
(Amber, Jaipur) राज्य सरकार ने मंगलवार को एक बार फिर बड़ा फेरबदल करते हुए 55 आईपीएस और दो आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। लगातार दूसरी लिस्ट को भाजपा और कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान रहीं अधिकारियों की कार्यशैली के तहत बदलाव माना जा रहा है। दो आईएएस अधिकारियों में महावीर प्रसाद स्वामी को आईसीडीएस के निदेशक पद से हटाकर उपनिवेशन विभाग के आयुक्त पद पर लगाया गया है। राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक मंडल के सचिव वेदप्रकाश को महावीर प्रसाद के स्थान पर नियुक्त किया गया है। वही आईपीएस के तबादलों में प्रफुल्ल कुमार को एसपी अजमेर एच जी राघवेंद्र सुहासा को एसपी भीलवाड़ा और हरिप्रसाद वर्मा को एसपी श्री गंगानगर लगाया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।