कृष्ण कुणाल बने जयपुर जिला कलक्टर
(Amber, Jaipur) राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर आठ आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। जयपुर के जिला कलक्टर टी रविकांत को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है। विकास सीतारामजी भाले को माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं पदन राज्य परियोजना निदेशक और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान बीकानेर लगाया गया है। औंकार सिंह को विशिष्ट शासन सचिव आयोजन विभाग....गिरिराज कुशवाहा को जिला कलेक्टर भरतपुर....कृष्ण कृणाल को जिला कलक्टर जयपुर.....नीरज कुमार पवन को अतिरिक्त मिशन निदेशन नेशनल हेल्थ मिशन एवं निदेशक आईईसी और संयुक्त शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग....डॉ. रविकुमार सुरपुर को जिला कलक्टर भीलवाड़ा....डॉ वीना प्रधान को जिला कलेक्टर नागौर लगाया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।