नींबू और आलू की मदद से बिजली पैदा
(AmbedkarNagar, AmbedkarNagar) उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले के एक कॉलेज के दो छात्रों ने आलू और नींबू से बिजली पैदा करने का चमत्कार कर दिखाया है। रामकुमार पांडेय ग्रामोदय कॉलेज के बीएससी के छात्र संतोष कुमार पांडेय और परितोष मिश्रा ने इन दोनों फलों से बिजली पैदा कर बल्ब जलाने का हैरतअंगेज कारनामा कर दिखाया।कॉलेज की स्थापना के रजत जयंती समारोह में लगाई प्रदर्शनी में इन दोनों छात्रों ने इसका मॉडल भी पेश किया। बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि यह रिडॉक्स प्रक्रिया पर आधारित है।
छात्रों के इस अविष्कार को देखकर वहां मौजूद लोग भी दंग रह गए। मॉडल के निर्देशक डॉ. अनुपम पांडेय ने बताया कि जब किसी रसीले फल में तांबे और जिंक का कील लगाते हैं तो वह कील इलेक्ट्रोड का कार्य करता है। फल का रस इलेक्ट्रोलाइट का कार्य करता है। दोनों इलेक्ट्रोड को तांबे के तार से जोड़कर किसी बल्ब में लगा दिया जाता है तो यह बल्ब कुछ देर के लिए जल जाता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।