नोकिया का सस्ता लूमिया 530 विंडोज फोन लॉन्च, कीमत 7,349 रुपये
(India) दो सिम वाला यह हैंडसेट 14 अगस्त से स्टोरों में उपलब्ध होगा। नोकिया इंडिया के निदेशक विपणन विराल ओझा ने कहा, ‘सस्ता स्मार्टफोन खंड तेजी से बढ़ रहा है। मुख्य रूप से युवाओं के बूते यह खंड आगे बढ़ रहा है जो अधिक फीचर्स वाला स्मार्टफोन उचित कीमत पर चाहमे हैं।’ नोकिया इंडिया माइक्रोसाफ्ट मोबाइल्स ओवाई की अनुषंगी है। उन्होंने कहा कि लूमिया 530 को लूमिया 520 की विरासत व सफलता पर आधारित है। उन्होंने कहा कि इससे माइक्रोसाफ्ट डिवाइस को इस खंड में अपनी स्थिति और मजबूत करने में मदद मिलेगी। अभी तक लूमिया 520 कंपनी के लूमिया पोर्टफोलियो का सबसे स्मार्टफोन है। इस हैंडसेट का दाम लगभग 8,000 रुपये है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।