आइडिया ने लॉन्च किए दो स्मार्टफोन
(India) ये दोनों स्मार्टफोन 3G सपॉर्ट करते हैं। आइडिया अल्ट्रा प्लस ड्यूल-सिम सपॉर्ट करता है और इसका पिछला हिस्सा लेदर फिनिश वाला है। इसमें 480x854 पिक्सल रेजॉलूशन वाला 5 इंच का डिस्प्ले है। 1.3 गीगाहर्त्ज क्वॉड-कोर प्रोसेसर और एक जीबी रैम है। यह ऐंड्रॉयड 4.2.2 जेली बीन पर चलता है। कंपनी इस पर किटकैट देने के लिए काम कर रही है। आइडिया अल्ट्रा प्लस में पीछे की तरफ फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल कैमरा है। वीजीए फ्रंट कैमरा है। 4 जीबी इंटरनल स्टॉरेज है और 32 जीबी तक माइक्रो-एसडी कार्ड लगाया जा सकता है। बैटरी 2000mAh की है। आइडिया फैब ड्यूल-सिम सपॉर्ट करता है। इसमें 480x800 पिक्सल वाला 4 इंच का डिस्प्ले है। 1.2 गीगाहर्त्ज ड्यूल-कोर प्रोसेसर और 512 एमबी रैम है। यह ऐंड्रॉयड 4.2 जेली बीन पर चलता है। आइडिया फैब में पीछे की तरफ फ्लैश के साथ 3.2 मेगापिक्सल का कैमरा है। 4 जीबी इंटरनल स्टॉरेज है और 32 जीबी तक माइक्रो-एसडी कार्ड लगाया जा सकता है। आइडिया इन पर पहले से यूज़र रहे लोगों को 259 रुपए और नए यूज़र को 261 रुपए में 1.6 जीबी 3G डेटा और 3 महीने तक आइडिया टीवी देगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।