नवरात्रि के पांचवें दिन नवदुर्गा के पांचवें स्वरुप मां स्कंदमाता की जा रही पूजा अर्चना
(Rajasthan, India) मां दुर्गा की विशेष आराधना का समय नवरात्रि अपना आधा पड़ाव पार कर चुका है और मां के भक्त देवी आराधना में डूबे हैं। नौ दिनों तक रोजाना मां के नौ अलग अलग स्वरुपों की पूजा अर्चना की जा रही है और विशेष आराधना कर उन्हें खुश किया जा रहा है। आज नवरात्रि के पांचवें दिन नवदुर्गा के पांचवें स्वरुप मां स्कंदमाता की पूजा अर्चना की गई। देवी के भक्तों ने अल सुबह मां के चरणों में वंदन किया और मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना का दौर चला।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।