फेसबुक प्रशसंकों के लिहाज से मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे देश की सबसे लोकप्रिय महिला राजनेता बन गई हैं
(Rajasthan, India) फेसबुक प्रशसंकों के लिहाज से मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे देश की सबसे लोकप्रिय महिला राजनेता बन गई हैं। फेसबुक पर राजे के प्रशसंकों की संख्या बुधवार तक 30 लाख के पार पहुंच गई। राजे ने विधानसभा चुनाव से पहले वर्ष 2013 जुलाई में सोशल मीडिया साइट्स का उपयोग करना शुरू किया था। फेसबुक और ट्विटर पर मुख्यमंत्री के रोजाना के कार्यक्रम, बैठक और महत्वपूर्ण निणयों से संबंधित जानकारी नियमित रूप से अपडेट की जाती है। राजे बिजनेस मीट में हिस्सा लेने के लिए सिंगापुर गई हुई है। फेसबुक पर देश की सबसे लोकप्रिय महिला राजनेता बनने पर राजे ने सिंगापुर से प्रदेश की जनता का आभार जताया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।