पोकरण के फलसुण्ड गांव के पास श्रद्धालुओं की बस को दूसरी बस ने मारी टक्कर
(Fatehgarh, Jaisalmer) पोकरण के फलसुण्ड गांव के पास बाडमेर की तरफ से आ रही एक श्रद्धालुओं की बस को दूसरी बस ने टक्कर मार दी जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वही 12 श्रद्वालु घायल हो गये। जानकारी के अनुसार लालसोट निवासी श्रद्वालु मंदिरो के दर्शन के लिए 57 दिनो की यात्रा पर निकले थे। वही कल रामदेवरा दर्शन कर यात्रा समाप्त करने का कार्यक्रम था, लेकिन रामदेवरा पहुंचने से पहले ही फलसुण्ड गांव के पास यह हादसा हो गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।