दिल्ली पुलिस के एसीपी पर हमला, मारपीट में हुए जख्‍मी
(DELHI, India) सहायक पुलिस आयुक्त अमित सिंह ने अपने सरकारी वाहन से टकराई एक कार के चालक और अपने ड्राइवर के बीच कहासुनी में बीचबचाव का प्रयास किया तो उन पर हमला कर दिया गया जिसमें उनकी नाक में फ्रेक्चर हो गया और सिर में चोट आई। एसीपी सादे कपड़ों में थे। हमले के बाद सिंह के खून बहने लगा और उन्हें एम्स ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार दोपहर करीब 4.30 बजे लोधी शवदाहगृह के पास सिंह की कार से एक गाड़ी की टक्कर हो गयी जिसे एक किशोर चला रहा था। इसके बाद अधिकारी के चालक की नाबालिग से कहासुनी हो गई। पुलिस ने कहा कि कहासुनी के दौरान ही बाइक पर एक पुरुष और एक महिला मौके पर पहुंचे और उन्होंने एसीपी के कार चालक को पीटना शुरू कर दिया। जब सिंह ने हस्तक्षेप का प्रयास किया तो व्यक्ति ने पहले तो पीछे से हेलमेट से उनके सिर पर मारा और फिर चेहरे पर कई बार मुक्का मारा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।