(DELHI, India)
अगर आप ट्रैफिक उल्लंघन, अनाधिकृत पार्किंग, ऑटो-टैक्सी ड्राइवर की बदसलूकी, ज्यादा किराया वसूलने जैसी समस्याओं से दो-चार होते हैं तो दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के इस व्हाट्स-ऐप नंबर (8750871493) पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। पुलिस उसपर तत्काल कार्रवाई करेगी। आप अपनी समस्या को वीडियो क्लिप या फोटोग्राफ के जरिए भेज सकते हैं। साथ ही आपको अपना नाम, स्थान, दिन और तारीख आदि का भी उल्लेख करना होगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के स्पेशल कमिशनर डॉक्टर मुक्तेश चंदर ने कहा है कि हम जनता को भरोसा दिलाते हैं कि उनकी समस्या के मद्देनजर फौरी तौर पर एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की तरफ से जो भी फीडबैक या शिकायतें आएगी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस उसपर तत्काल कार्रवाई करने को संकल्पबद्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह इस व्यवस्था से जरुरी जुड़े।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।