(JHARKHAND, India)
सेवा स्थायी करने सहित चार सूत्री मांगो को लेकर एनआरएचएम अनुबंध कर्मचारी संघ के बैनर तले 10 वे दिन भी कर्मचारी अपने हक को लेकर डटे रहे । हड़ताली कर्मचारीयों ने अपनी मांगे पूरी करने की मांग को लेकर स्थानीय विधायक अकिल अख्तर, सांसद विजय हासदा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इनहोने सभी मंत्रीयों सहित मुख्यमंत्री के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। अनुबंध कर्मचारीयो को उम्मीद थी की सरकार अनुबंध कर्मचारीयों को कुछ ना कुछ तोहफा जरुर देगी।लेकिन निराशा हाथ लगने पर इनहोने आंदोलन का रुख अपना लिया। पाकुड़ सदर अस्पताल के मेन गेट पर आन्दोलनकारी अपनी मांगो को लेकर धरने पर बैठे हुए है। संविदा कर्मियों की इस हड़ताल की वजह से चिकित्सा व्यवस्था भी पटरी से उतर गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।