माले के राष्ट्रीय महासचिव दिपांकर भट्टाचार्य बोले महागठबंधन पर
(JHARKHAND, India) भाकपा माले अभी भी वाम एकता के उम्मीद में जुटी है। कोडरमा पहुचें माले के राष्ट्रीय महासचिव दिपांकर भट्टाचार्य के ब्यान से तो कुछ ऐसा ही लगता है। झारखंड में महागठबंधन के सवाल पर दिपांकर ने कहा कि जनता को इस महागठबंधन में कोई दिलचस्पी नही है। उन्होने झारखंड में विधानसभा चुनाव झारखंड के मुद्दो पर ही लडने की वकालत करते हुए कहा कि चाहे भाजपा हो या यूपीए सभी के शासन को जनता देख चुकी है। कोडरमा में मिडिया से बात करते हुए दिपांकर ने राज्य सरकार की साख पर सवाल खडा करते हुए कहा कि अलग-अलग पार्टियो के अलग-अलग मंत्री है जिनकी विश्वसनीयता कहीं नही है। उन्होने कहा जल्द ही भाकपा माले अपने उम्मीदवारो की सूची तैयार कर लेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।