पेड़-पौधे और उनके प्रभाव
- पेड़-पौधे ध्वनि और विकिरणों को भी प्रभावशाली ढंग से ग्रहण कर लेते हैं।
- ऊपर की ओर चढ़ने वाली बेलें, जिन्हें क्लाइमबर्स कहा जाता है जैसे, मनी प्लांट को कोने में लगाकर उस जगह की उदासीनता को कम किया जा सकता है।
- घर के दक्षिण-पूर्व कोने को धन और समृद्धि का कोना माना जाता है, इसलिए यहां चौड़े पत्तियों वाले पौधे लगाना चाहिए।
- मुरझाए हुए या सूख गए पौधों को तुरंत हटा देना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा एक्टिव हो जाती है।
- घर के सामने वाले हिस्से में कांटेदार या नुकीले पत्तों वाले पौधे नहीं लगाना चाहिए। वे नकारात्मक ऊर्जा को सपोर्ट करते हैं।
- घर के आसपास किसी कटे हुए वृक्ष का ठूंठ यानी शेष हिस्सा भी नहीं होना चाहिए। इससे भी घर के वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा को बल मिलता है।
इन छोटी-छोटी बातों पर अमल करके आप प्राकृतिक हरियाली और सुख का अनुभव कर सकते हैं। सिर्फ पेड़-पौधे हमारे वातावरण को शुद्ध करने में सहायक हैं। बारिश कराने में भी सिर्फ पेड़-पौधों की ही महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। अत: हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधों को लगाकर हरियाली बढ़ानी चाहिए।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।