सीमैट सितंबर 2014 कि रिजल्ट घोषित
(DELHI, India) ऑल इंडिया मैरिट लिस्ट में 43212 अभियर्थियों की किस्मत चमकी है। इन्होंने 400 में से 323 से 40 अंक के बीच अंक प्राप्त किए हैं। एडमिशन सैशन 2015-16 के लिए यह सीमैट की पहली परीक्षा थी। मैरिट होल्डर्स में 11 अभियर्थियों ने 300 से 323 के बीच अंक प्राप्त किए हैं। एआईसीटीई ने रिजल्ट में अंकों सहित पर्सेटाइल जारी की है। जिस अभियर्थी ने 323 अंक हासिल किए हैं उसे 100 पर्सेटाइल दी गई है। सीमैट कंप्यूटर पर लिया जाने वाला टेस्ट है जिसके जरिए देश के टॉप बी-स्कूल्स में एडमिशन लिया जाता है।
ऎसे देखें अपना रिजल्ट
सीमैट की परीक्षा देने वाले अभियर्थी अपना स्कोर कार्ड एआईसीटीई की वेबसाइट के होम पेज पर "व्यू स्कोर कार्ड" ऑप्शन पर क्लिक कर देख सकते हैं। सीमैट की वेबसाइट पर ऑल इंडिया मैरिट लिस्ट भी उपलब्ध है। इसके लिए डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एआईसीटीई-सीमैट डॉट इन पर लॉग इन किया जा सकता है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।