(India)
गौ सेवकों का तिलक कर सम्मान किया गया। राधा-गोविंददेवजी मंदिर में ठाकुरजी को नवीन पोशाक धारण करवाई गई। सुबह महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सानिध्य में गौ पूजन किया गया। गौ माता को हरा चारा खिलाया। सांगानेर स्थित पिंजरापोल गौशाला की ओर से गोविंददेवजी मंदिर में सुबह गोपूजन हुआ। उधर, पिंजरापोल गौशाला प्रबंधन की ओर से गोपाष्टमी पर पिंजरापोल गौशाला सांगानेर में गोपाष्टमी पर हरी नाम संकीर्तन के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। इस मौके पर गोवर्धन झांकी भी सजाई गई। गोपूजन के बाद गोशाला में गौ वंश और गोवर्धन झांकी के चारों ओर प्रभातफेरी निकाली गई,,गोपाष्टमी पर गोशाला में मेला भरा। उधर, कूकस के सदाशिव ज्योतिर्लिंगेश्वर महादेव मंदिर के पास गौशाला में गोमाता की आरती, पूजा व सत्संग का आयोजन किया गया। दोपहर से गोमाता पूजन व इस दिन गो सेवा संकल्प के रूप में मनाया।
आंवला नवमी कल:
कार्तिक शुक्ल पक्ष नवमी पर शनिवार को कार्तिक स्नान करने वाली महिलाएं अक्षय फल प्राप्ति की कामना से आंवला के पेड़ की पूजा करेंगी। आंवला पूजन के साथ ही महिलाएं भगवान विष्णु की कथा सुनेंगी। साथ ही, पारिवारिक सुख समृद्धि व अक्षय फल की कामना से भगवान विष्णु की विशेष पूजा करेंगी और ब्राह्मणों को भोजन कराकर पुण्य प्राप्त करेंगी।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।