महिंद्रा पावरॉल को मिला प्रतिष्ठित डेमिंग पुरस्कार
(India)
महिंद्रा पावरॉल, महिंद्रा समूह का ऑफ ग्रिड विद्युत उत्पादन और ऊर्जा समाधान बिजनस को तोक्यो में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रतिष्ठित डेमिंग पुरस्कार से सम्मानित किया गया। महिंद्रा पावरॉल को इस साल इस वैश्विक गौरव से सम्मानित किया गया। डेमिंग पुरस्कार एक ग्लोबल क्वॉलिटी अवॉर्ड है, जिसकी स्थापना जैपनीज यूनियन फॉर साइंटिस्ट ऐंड इंजिनियर ने की है। इंडिविजुअल और बिजनस दोनों को यह अवॉर्ड देता है, जो टोटल क्वॉलिटी मैनेजमेंट क्षेत्र में योगदान देते हैं और सफलतापूर्वक टीक्यूएम को लागू करते हैं। यह दुनिया की सबसे पुरानी और व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त गुणवत्ता पुरस्कार है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।