आस्ट्रेलिया में अडानी समूह के कोयला खनन परियोजना को कर्ज देने के मसले के राजनीतिक रंग पकड़ते देख एसबीआइ भी बचाव में उतर आया है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) की अध्यक्ष अरुंधती भट्टाचार्य ने कहा है कि उनके बैंक ने काफी सोच-समझ कर कोयला खान खरीदने के लिए अडानी समूह को कर्ज देने के वास्ते सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया है। बैंक को यह काफी संभावनाओं वाली परियोजना लग रही है। एसबीआइ ने इस बारे में कांग्रेस पार्टी की तरफ से लगाए जा रहे हर आरोप को गलत करार दिया है। हालांकि एसबीआइ अध्यक्ष का यह भी कहना है कि अभी सिर्फ कर्ज देने के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर हुए हैं, परियोजना के हर पहलू पर गहराई से विचार के बाद ही कर्ज दिया जाएगा।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।