लाइटब्रिज कम्युनिकेशंस का 24 करोड़ डालर में अधिग्रहण करेगी टेक महिंद्रा
(India) यह अधिग्रहण मार्च 2015 तक पूरा होने की संभावना है, इससे देश की सबसे पांचवीं सबसे बड़ी साफ्टवेयर सेवा कंपनी तेजी से बढ़ रहे दूरसंचार तथा इंटरप्राइज नेटवर्क बाजार में अपनी उपस्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी, टेक महिंद्रा का यह अबतक का सबसे बड़ा अधिग्रहण है, पिछले वित्त वर्ष में मुंबई की कंपनी ने सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज, हच्चिसन ग्लोबल सर्विसेज तथा कोमवीवा टेक्नोलाजीज समेत सात कंपनियों का अधिग्रहण किया था, अमेरिका के वर्जीनिया मुख्यालय वाली कंपनी एलसीसी दूरसंचार उद्योग को दुनिया की सबसे बड़ी नेटवर्क इंजीनियरिंग सेवा प्रदाता कंपनियों में शामिल है, कंपनी के 5,700 कर्मचारी हैं जो 50 से अधिक देशों में काम कर रहे हैं, इनमें से 800 कर्मचारी अमेरिका में हैं, एलसीसी की सालाना आय करीब 43 करोड़ डालर है और उसके ग्राहकों की संख्या 400 से अधिक है, टेक महिंद्रा के कार्यकारी उपाध्यक्ष विनीत नायर ने एक कांफ्रेन्स कॉल में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम पांचों महाद्वीप तथा 50 से अधिक देशों में 5,700 नेटवर्क पेशेवरों का स्वागत करते हैं, हम उम्मीद करते हैं कि हमारे संगठन के लिये नेटवर्क सेवाएं वृद्धि का प्रमुख इंजन होगी.’’ कंपनी अधिग्रहण के लिये राशि आंतरिक संसाधनों से जुटाएगी, उन्होनें कहा कि अधिग्रहण नियामकीय मंजूरी पर निर्भर है और इसके 2014-15 की चौथी तिमाही में पूरा होने की संभावना है

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।