लो कॉस्ट एयरलाइंस कंपनी एयर एशिया ने अपने नेटवर्क में पुणे को भी शामिल करने की घोषणा की और अपना किफायती वनवे प्रमोशनल ऑफर पेश किया है जो 1,499 रुपए से शुरू होता है। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा, बेंगलुरु से पुणे, पुणे से जयपुर, पुणे से बेंगलुरु और जयपुर से पुणे डेली डायरेक्ट फ्लाइट 17 दिसंबर से आरंभ होगी। एयर एशिया के सीईओ मित्तू चांडलिया ने कहा, पुणे में बिजनस और लीजर ट्रैवल में हो रही वृद्धि को देखते हुए हमें पक्का भरोसा है कि पुणे में काफी संभावनाएं हैं। हमने इस सेक्टर का पूरी तरह से विश्लेषण किया है। यह हमारी ग्रोथ स्ट्रेटजी का हिस्सा है कि पहली बार और हमेशा के हवाई यात्रियों को डायरेक्ट फ्लाइट के माध्यम से सुविधाजनक, आरामदेह और आनंदनीय उड़ान का अनुभव कराया जाए।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।