(India)
सूत्रों का कहना है कि 2015 सुजुकी स्विश भारत में कंपनी का पहला स्कूटर होगा, जिसमें फ्रंट डिस्क ब्रेक लगी होगी। इसके साथ ही डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ऐलॉय वील्स और ट्यूबलेस टायर भी होंगे। स्टाइलिंग के मामले सुजुकी मोटरसाइकल इंडिया 125सीसी के इस स्कूटर को हल्का सा ही मेकओवर दे रहा है। इसे थोड़ा यूथफुल बनाया गया है, ताकि यह यामाहा रे जेड़ और होंडा डिओ को टक्कर दे सके। मेकैनिकल फ्रंट पर कोई खास बदलाव नहीं हुए हैं। इसमें 125सीसी की एयर कूल्ड मोटर लगी है, जो 8.7PS पावर और 9.8Nm का टॉर्क देती है। अभी इस स्कूटर की कीमत 57620(ऑन रोड मुंबई) रुपये है। ऐसे में यह लगभग तय लग रहा है कि इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा होगी।
Digital Desk: Shiv Kishor
CORRECTION:
2015-01-01 16:34:24
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।