(India)
इन्हीं कंपनियों में से एक होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने सबको चौंकाते हुए इसी साल 10 से ज्यादा नई बाइक्स लॉन्च करने की घोषणा की है। गौरतलब है कि कंपनी इसकी शुरूआत भी कर चुकी है। होंडा ने हाल ही में अपनी नई बाइक होंडा सीबी यूनिकॉर्न 160 लॉन्च की है जिसे जल्द ही बिक्री के लिए जारी किया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी कई सारे सेगमेंट्स की कई दमदार और आकर्षक बाइक्स लॉन्च करने जा रही है। इन बाइक्स में होंडा सीबीआर500आर और सीबीआर650एफ भी शामिल है। कंपनी ने इन्हें ऑटो एक्सपो 2014 के दौरान ही डिस्पले कर दिया था। होंडा सीबी यूनिकॉर्न 160 एक बेहतर डिजायन और परफोर्मेश वाली स्टाइलिश बाइक है जिसमें 163 सीसी का पावरफुल इंजन दिया गया है। बेहडिजाइन और परफॉमेंस वाली होंडा यूनिकॉर्न 163सीसी इंजन के साथ दौड़ेगी। नई सीबी यूनिकॉर्न स्टैंडर्ड और सीबीएस में लाया गया है। इनकी कीमत क्रमश 69,350 रूपए और 74,414 रूपए (दिल्ली एक्स शोरूम) रखी गई है। खास युवा वर्ग को ध्यान में रखकर लाई गई सीबी यूनिकॉर्न 160 में आकर्षक फ्यूल टैंक दिया गया है। यह 14.5 बीएचपी का पावर तथा 14.61एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी के अनुसार यह बाइक 62 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसे चार रंगों की आकर्षक च्वॉयस में उतारा गया है।
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।