एप्पल-सैमसंग कहीं फिट नहीं होते, 3 लाख 80000 का है ये फोन
(India) लेकिन अब एक ऎसा स्मार्टफोन आ चुका है जिसके सामने ये फोन कहीं नहीं टिकते। इस फोन को लॉस वेगास में आयोजित हो रहे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो के दौरान प्रदर्शित किया गया है। इसकी अनुमानित कीमत 6000 यूएस डॉलर लगभग 380000 रूपए है। इस फोन को सुपरलग्जरी कार बनाने वाली कंपनी लंबोर्गिनी लेकर आई है। 88 टाउरी नाम से आया यह स्मार्टफोन दुनिया के सबसे महंगे स्मार्टफोन्स में से एक है। इसके अलावा यह बेहद खूबसूरत और जबरदस्त परफोर्मेश वाले स्मार्टफोन्स में भी शामिल किया गया है। एंड्रॉयड 4.4 किटकैट ओएस पर काम करने वाला यह फोन 5 शानदार कलर- ब्लैक, ब्लू, रेड, ऑरेंज और ब्राउन में पेश किया गया है। 88 टाउरी स्मार्टफोन में 5 इंच की फुल एचडी डिस्पले डिस्पले स्क्रीन, डयूल सिम सपोर्ट, 3जीबी रैम, 2.3 गीगाहर्त्ज प्रोसेसर, 64 जीबी इंटरनल मेमोरी, 128 जीबी मेमोरी कार्ड सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 3400 एमएएच की बड़ी बैटरी लगी है। कंपनी ने इस फोन में 20 मेगापिक्सल कैमरा डयूल एलईडी फ्लैश के साथ पीछे तथा 8 एमपी कैमरा आगे की तरफ दिया है। आपको बता दें कि इस फोन को दुनिया के सलेक्टेड स्टोर्स पर उपलब्ध कराया गया है।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।