(India)
कंपनी ने इस बाइक को पहली बार ऑटो एक्सपो 2014 में डिस्पले किया था। यह बाइक कोई नहीं बल्कि महिन्द्रा मोजो 300 है जिसका प्रोडक्शन मॉडल अब तैयार हो चुका है। महिन्द्रा मोजो 300 को हाल ही में पुणे की सड़कों पर टेस्ट राइड के दौरान देखा गया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी इसे जल्द ही लॉन्च करने वाली है। यूनिक बॉडी स्टाइल में बनी महिन्द्रा मोजो 300 कंपनी पहली एंट्री लेवल परफॉमेंस बाइक है जिसे भारत में उतारा जा रहा है। यह बाइक भारत में 250 सीसी सेगमेंट वाली बाइक्स को तगड़ी चुनौति देने वाली होगी। महिन्द्रा मोजो 300 बाइक का लुक तथा बॉडी स्टाइल अभी तक आई सभी बाइक्स से हटकर है। इसमें दिए गए हैंडल अन्य बाइक्स की तुलना में थोड़े ऊंचे है। इसके अलावा इसमें दो लोगों के बैठने के लिए सीट भी शानदार सीट दी गई है। माना जा रहा है कि महिन्द्रा मोजो को दुकाति के फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम से लैस किया जा रहा है। इसमें 292 सीसी सिंगल सिलेंडर 4 स्ट्रोक लिक्विड कूल्ड इंजन दिया जा रहा है। हालांकि कंपनी ने अभी महिन्द्रा मोजो 300 की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इसे 1.5 लाख रूपए के अन्दर उतारा जा सकता है। एंडवांस तकनीक और यूनिक स्टाइल वाली मोजो 300 की स्टाइल, परफोर्मेश और माइलेज के मामले में सीधी टक्कर केटीएम डयूक 390, आरसी 390, होंडा सीबीआर 250आर तथा बजाज पल्सर 220 जैसी बाइक्स से होने वाली है।
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।