अब टेबलेट भी हुए "स्लिम", डेल का ये नया टेबलेट चौंका सकता है आपको
(India) इससे पहले यह काम स्मार्टफोन्स में ही हो रहा था, लेकिन अब टेबलेट्स भी स्लिम की दौड़ में शामिल हो चुके हैं। कंपनी इस टेबलेट को डेल वेन्यू 8 7840 नाम से लेकर आई है। इसमें 8.4 इंच की क्वॉड एचडी ओएलईडी डिस्पले स्क्रीन दी गई है। डेल वेन्यू 8 7840 टेबलेट की मोटाई महज 6 एमएम है जो अब तक आए सभी टेबलेट्स में सबसे कम है। स्लिम होने के साथ-साथ यह एक जबरदस्त परफोर्मेश वाला टेबलेट है जिसमें 2.3 गीगाहर्त्ज क्वॉडकोर प्रोसेसर, 2जीबी रैम, पावरवीआर जी6430 ग्राफिक, 16 जीबी रैम दिए गए हैं। यह एंड्रॉयड 4.4 किटकैट ओ एस पर काम करता है।अब तक जितने भी टेबलेट्स आए हैं उनमें फ्रंट कैमरा ऊपर की तरफ दिया जाता रहा है। डेल वेन्यू 8 7840 में 2 एमपी कैमरा आगे की तरफ लेकिन नीचे की तरफ दिया गया है। इसमें पीछे 8 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है जो 3डी स्नैपशूट तकनीक से लैस है। इसके अलाव इसमें वाय-फा, ब्लूटुथ जैसे कई सारे कनेक्टिविटी ऑप्शंस दिए गए हैं। भारत में इसकी कीमत का खुलासा जल्द ही किया जा रहा है। यहां यह 25000 रूपए तक की कीमत में उपलब्ध हो सकता है।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।